Bihar Kisan Atma Yojana 2021-22 बिहार आत्मा योजना क्या है?
बिहार कृषि विभाग के द्वारा बिहार आत्मा योजना (Bihar Krishi Atma Yojana 2021-22) को प्रारंभ किया गया है। राज्य में इसे योजना को बिहार किसान पुरस्कार योजना (Bihar Kisan Puraskar Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। योजना के माध्यम से धान, गेहूं समेत अन्य फसलों की उन्नत खेती करने वाले किसानों को ₹10,000 से ₹50,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सिंचाई की तकनीक, पैदावार, बीजों का चयन, आदि के अनुसार किसान (Kisan) को प्रोत्साहन राशि देने के लिए चयनित किया जाता है। इस योजना की ख़ास बात यह है कि इससे छोटा हो या बड़ा कोई भी किसान पुरस्कृत किया जा सकता है
Bihar Kisan Atma Yojana 2021-22 का उद्देश्य
Bihar Kisan Puraskar Yojana 2021-22 के लिए Online आवेदन लिए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रखंड स्तर पर आवेदन करने वाले 2670 , जिला स्तर पर 190 जबकि राज्य स्तर पर 5 किसानों को बिहार सरकार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
How To Apply For Bihar Kisan Atma Yojana 2021-22
बिहार किसान सम्मान पुरस्कार योजना 2021 के आवेदन के लिए लाभार्थी को सर्वप्रथम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
इसके बाद Online Application For Farmer Award 2020 के लिंक को Open करना होगा।
तत्पश्चात स्क्रीन पर दिख रहे फॉर्म को भरना होगा।
और अंत में आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अवश्य निकल लें।